कोयल घोले
कुहुक कुहुक के
टोना वन में !
एक ही ठाँव
खाड़ी की दोपहर
ताड़ों की छाँव !
ओस की बूँद
कैक्टस पर बैठी
शूली पे सन्त !
पेड़ सौंपते
पत्ते पीले-पीले
हरे होने को
कुहुक कुहुक के
टोना वन में !
एक ही ठाँव
खाड़ी की दोपहर
ताड़ों की छाँव !
-पूणिमा वर्मन
ओस की बूँद
कैक्टस पर बैठी
शूली पे सन्त !
-डॉ0 जगदीश व्योम
पेड़ सौंपते
पत्ते पीले-पीले
हरे होने को
-प्रदीप मैथानी
0 comments:
Post a Comment